रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप का मुफ्त में उठाये लाभ,करना होगा यह काम

0
82

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने शुक्रवार को Jio Prime Membership को अगले एक साल के लिए मुफ्त करने का ऐलान कर दिया। जियो द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, ऐसे रिलायंस जियो यूजर्स जिन्होंने प्राइम मेंबरशिप ले रखी है, उन्हें मार्च 2019 तक यह सर्विस बिना किसी कीमत अदा करते हुए मिलती रहेगी।  रिलायंस जियो द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, जिस जियो यूजर ने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है और वह एक अप्रैल के बाद इस सर्विस को लेता है तो फिर उसे 99 रुपये का सालाना बतौर सब्सक्रिप्शन देना होगा।

रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप की कीमत 99 रुपये है। जियो इस प्राइम मेंबरशिप प्लान के तहत कई फायदे अपने यूजर्स को देता है।

जियो प्राइम मेंबरशिप में मिल रहे हैं ये शानदार फायदे

1: पिछले साल लॉन्च हुए रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान में जियो यूजर्स को केवल 99 रुपये देने होते हैं। यह सर्विस एक साल की वैधता के साथ आती है। हालांकि, शुक्रवार को इसे एक साल की लंबी अवधि के लिए मुफ्त में बढ़ा दिया।

2: जियो प्राइम मेंबरशिप यूजर्स को नॉन प्राइम मेंबर्स के मुकाबले कम कीमत पर हाईस्पीड डाटा उपलब्ध कराता है।

जियो प्राइम मेंबरशिप के अन्य फायदे

3: जियो के बयान के अनुसार, जियो प्राइम मेंबरशिप में जियो यूजर्स वॉयस कॉल्स, एसएमएस आदि की सेवा भी कम कीमत पर ले सकते हैं।

4: जियो प्राइम मेंबरशिप अपने यूजर्स को 550 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स, 6 हजार फिल्में, लाखों वीडियो व टीवी शो, तकरीबन डेढ़ करोड़ गाने, पांच सौ से अधिक अखबार आदि जैसे शानदार फायदे भी देता है।

जियो प्राइम मेंबरशिप के फायदे

5: जियो प्राइम यूजर्स को कई लाइव शो, कंसर्ट जैसे कि फिल्मफेयर, लेक्मे फैशन वीक, जियो मामी फिल्म फेस्टिवल आदि जैसों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलता है।

जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए जियो यूजर्स को करना होगा ये 

रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर को सबसे पहले जियो सिम लगानी होगी। इसके बाद उन्हें जियो एप पर जाना होगा। वहां यूजर को टॉप पर जियो प्राइम मेंबरशिप की जानकारी दिखेगी, जिसपर उन्हें क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करके अगले एक साल के लिए जियो यूजर्स रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप का मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here