टीम स्मृति फिर चर्चा में, भाजपा ने युवा अधिवक्ता सुधांशु शुक्ल को सौंपी भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

0
69
लम्बे विमर्श और विचार मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार युवा को‌ पार्टी संगठन की कमान थमाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विश्वासपात्र और उनकी युवा टीम के एक्टिव मेम्बर माने जाने वाले युवा अधिवक्ता सुधांशु शुक्ल को भारतीय जनता पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव अधिकारी ने रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सुधांशु शुक्ल को नया जिला अध्यक्ष घोषित किया।
सुधांशु शुक्ल लगभग दो दशक से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी संगठन की मजबूती के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य अनुषांगिक संगठनों से तालमेल रखते हुए उन्होंने संगठन के काम को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान किया है। पार्टी संगठन और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से चुनाव में दी गई हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।
पिछले एक महीने से भाजपा समर्थकों के बीच बैकवर्ड और एस सी लीडर शिप को आगे बढ़ाने की चर्चा थी। सूत्रों का कहना है इन वर्गों में कि समर्पित, क्षमतावान और योग्य नेतृत्व न मिलने के कारण अन्ततः भाजपा ने ब्राह्मण लीडर शिप को कांटीन्यू रखते हुए एक क्षमता वान युवा को संगठन की कमान सौंपी है।
जिलाध्यक्ष की घोषणा एक बैठक में किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला चुनाव अधिकारी अवधेश पाण्डेय पाण्डेय बादल ने पर्यवेक्षक प्रदेश मन्त्री शिवभूषण सिंह की उपस्थिति में अमेठी के नये ज़िलाध्यक्ष के रूप में सुधांशु शुक्ला की घोषणा किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के राज्यमन्त्री मयंकेश्वर शरण सिंह,पूर्व विधायक तेजभान सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव,उमाशंकर पाण्डेय,दुर्गेश त्रिपाठी,सुरेश पासी विधायक,चन्द्रप्रकाश मिश्रा मटियारी पूर्व विधायक,विजय विक्रम सिंह,एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,चंद्र मौलि सिंह,अमरेन्द्र सिंह पिंटू,भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्र,अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here