ब्लाक संसाधन केंद्र में प्रशिक्षित किए जा रहे हेडमास्टर और प्रभारी प्रधानाध्यापक
ब्लाक संसाधन केंद्र भादर में आउट आफ स्कूल बच्चों की शिक्षा के सम्बन्ध में शिक्षक शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण में स्कूल न आने वाले बच्चों और स्कूल में नामांकित 45दिन या इससे अधिक अनुपस्थित बच्चों को प्राथमिक शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने और सर्वशिक्षा का लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षक, शिक्षिकाओं को शिक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षक सी बी तिवारी ने बताया कि 6से14वर्ष आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा के लिए सरकार कृत संकल्प है।आज भी बड़ी संख्या में गरीबी और अन्य घरेलू कारणों से तमाम बच्चे बीच में ही स्कूल छोड़ जाते हैं, कुछ बच्चे बचपन से ही बाल मजदूरी करने के कारण स्कूल में नामांकित नहीं है। ऐसे बच्चों को पढ़ाने और उनके कौशल और ज्ञान में विकास को सरकार ने शारदा कार्यक्रम शुरू किया है।
प्रशिक्षक चिंता मणि उपाध्याय ने बताया कि स्कूल न आने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग तरीका है। उन्हें चित्र,चार्ट या वस्तु के माध्यम से अक्षर ज्ञान करायेंगे।
शिक्षक स्वामी नाथ गुप्ता ने चना किसने किसने बोया , किसने बोया –कविता के माध्यम से रोचक गतिविधि कराई।
प्रधानाध्यापक कुसुम मिश्र, संजीव कुमार ,ओम प्रकाश राव, संकुल शिक्षक देवांशु सिंह,शरद कुमार सिंह, उमेश त्रिपाठी,राम बरन, प्रहलाद गौतम, रविशंकर दूबे, रीता यादव, रेनू सिंह,प्रभा सिंह, शीतला प्रसाद वर्मा , सलिल मिश्र , दिनेश कुमार, अनिल यादव एम आई एस इंचार्ज, राजेन्द्र कुमार, सूर्यभान गौतम, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।





