Thursday, March 5, 2026
spot_img
Homekhushinagarसुनील सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षकों ने जोरदार स्वागत...

सुनील सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया

अवधनामा संवाददाता

नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक का नए सिरे से हुआ गठन

खड्डा, कुशीनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही एक बार फिर उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष पद का जिम्मेदारी लेकर नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक का नए सिरे से गठन की है। साथ ही उन्होंने इस एसोसिएशन का प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह को बताया जिसपर पूरे ब्लाक के शिक्षा मित्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री शाही ने कहा कि आप धैर्य रहे आप का मान सम्मान वर्तमान सरकार अवश्य देगी।

बता दे जितेंद्र शाही मूल ब्लॉक नेबुआ है उन्हें ब्लॉक में ही एक्सीडेंट हो जाने से लंबे समय से ब्लाक कार्यकारिणी का गठन नहीं किया था। आज पूरे गर्मजोशी से संगठन का गठन किया। नौरंगिया ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रवेश, सह उपाध्यक्ष ईश्वर शरण यादव, महामंत्री सत्येंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद तथा अनीता सिंह को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के महिला प्रभारी बनाया गया। जिसपर सभी शिक्षा मित्रों ने स्वागत किया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि निराश होने की बात नहीं शिक्षा मित्रों को बहुल जल्द नए साल में नया खुशखबरी मिलने वाला है। इस दौरान पूरे ब्लाक के शिक्षा मित्र मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular