Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeगाजा बाजा के साथ सम्पन्न हुआ शिक्षिका का विदाई समारोह

गाजा बाजा के साथ सम्पन्न हुआ शिक्षिका का विदाई समारोह

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बचड़ा-बचड़ी में तैनात प्रधानाध्यापिका मिथिलेश सिंह का सेवाकाल से सोमवार को सेवानिवृत्त हो गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने विदाई समारोह आयोजित किया। परिजनों ने शिक्षिका को गाजे बाजे के साथ अहिरौली गांव में घर तक लेकर पहुंचे। जहां पर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीसी एमडीएम धर्म प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक सेवाकाल से भले ही सेवानिवृत्ति हो जाते हो। वह शिक्षण कार्य से हमेशा जुड़े रहते हैं। अब तो सरकार भी सेवा निवृत्त शिक्षकों से भी अलग से मानदेय देकर शिक्षण कार्य संचालित करा रही है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनय कांत मिश्र ने किया। इस दौरान डाक्टर दिनेश यादव, शिक्षक दिव्यांशु यादव, विजय बहादुर यादव, विभा चतुर्वेदी, उषा यादव,शैलेन्द्र कुमार, श्याम लता, रूबी, पल्लवी सिंह,मीरा देवी, उषा उपाध्याय, सरोज यादव एवं अनीता यादव आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular