Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeMarqueeतरंगिनी महिला मंडल ने बिखेरा जलवा, तीजोत्सव पर मची इंद्रधनुषी सावन की...

तरंगिनी महिला मंडल ने बिखेरा जलवा, तीजोत्सव पर मची इंद्रधनुषी सावन की धूम

 

अवधनामा संवाददाता

हिण्डाल्को में तरंगिनी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव
सोनभद्र/ रेणुकूट  घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाली महिलाओं को जब मंच पर आने का मौका मिला, तो बरसों से छिपी प्रतिभा उत्साह के साथ बाहर निकली। मौका था हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में आयोजित तीजोत्सव का जहां तरंगिनी महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में सावन तीज उत्सव का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया।
तरंगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा लक्ष्मी नागेश ने कार्यक्रम के शुरुआत में सभी सदस्याओं का स्वागत किया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। लक्ष्मी नागेश के निर्देशन में आयोजित इस बार के तीजोत्सव की थीम “इन्द्रधनुषी सावन” थी। एक ओर जहां कार्यक्रम में शिव-विवाह का सफल मंचन किया गया तो वहीं दूसरी ओर नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अनोखी म्यूज़िकल हाउज़ी का भी आनंद सभी ने खूब उठाया। इस अवसर पर सीमा सिंह, पूनम रॉय एवं रेखा ठाकुर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular