बकेवर,इटावा। जनता कॉलेज बकेवर में उ.प्र.शासन के निर्देशानुसार गठित एक्टिविटी तथा कल्चरल क्लब एवं मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत लैंगिक समानता तथा नारी सशक्तिकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्राचार्य प्रो.डा.राजेश किशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ.डी जे मिश्र के निर्देशन में प्रभारी डॉ.ज्योति भदौरिया एवं अश्वनी कुमार मिश्र के संयुक्त संयोजन में संगोष्ठी सभागार में आयोजित किया गया।निबंध प्रतियोगिता में विज्ञान,कृषि तथा वाणिज्य संकाय के कुल 17 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया,जिनमें श्रद्धा,काव्या चौहान,तान्या कुमारी,रिचा,निहारिका,प्राची वर्मा,नंदिनी शर्मा,नेहा कुमारी,कुमारी चांद,दृष्टि त्रिपाठी,नैवेद्य पुरवार,शौर्या,कनक गुप्ता, सुहानी सिंह,आयुषी,जाहन्वी,खुशी चौहान आदि रहीं।
निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यगण प्राध्यापक डॉ इंदु बाला मिश्रा,डॉ नवीन अवस्थी,डा दिव्यांश पांडेय एवं सत्यम गुप्ता के संयुक्त निर्णय के आधार पर तान्या कुमारी बीएससी प्रथम सेमेस्टर गणित प्रथम,काव्या चौहान बीएससी प्रथम सेमेस्टर गणित द्वितीय तथा सुहानी सिंह बीएससी पंचम सेमेस्टर कंप्यूटर विज्ञान तृतीय स्थान पर विजेता रहे।सांत्वना पुरस्कार के लिए नैवेद्य पुरवार बीएससी प्रथम सेमेस्टर एवं प्राची वर्मा बीएससी पंचम सेमेस्टर को चयनित किया गया। कार्यक्रम में डॉ ललित गुप्ता,डॉ प्रकाश दुबे,डॉ योगेश शुक्ल,सुबोध शुक्ल आदि की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहा। मुख्य संयोजक डॉ.डी जे मिश्र के द्वारा उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।





