तन्वी गुप्ता ने हाईस्कूल में बिना कोचिंग के 94.66 अंक प्राप्त कर गाड़े सफलता के झंडे

0
77

तन्वी कम्प्यूटर इंजीनियर बनकर करना चाहती है देशसेवा

माता-पिता की देख-रेख में कड़ी मेहनत करती हैं दो सगी बहनें

कहते हैं कि मेहनत वह चाबी है जो सफलता का दरवाजा आसानी से खोल देती है।
कुछ ऐसा ही कर दिखाया है तिराहा बाजार निवासी गोपाल और आरती गुप्ता की बड़ी बेटी की तन्वी गुप्ता ने।
तन्वी ने बिना कोचिंग के ही घर पर कड़ी मेहनत करके सीबीएसई माध्यम से संचालित नगर लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में कक्षा 10 में 94.66% अंक प्राप्त किए हैं।
यदि अंग्रेजी में भी अन्य विषयों के जैसे अंक प्राप्त होते तो उनका जनपद के टापर्स में स्थान आना सुनिश्चित था।
तन्वी ने बताया कि वह अंग्रेजी विषय में 84 अंक मिलने से संतुष्ट नहीं हैं। वह इसकी स्क्रुटनी करवायेंगी।
तन्वी के पिता गोपाल गुप्ता स्नातक हैं और दुकानदारी करते हैं और मां आरती गुप्ता भी स्नातक हैं और गृहणी हैं।
तन्वी ने कहा कि शिक्षकों के आशीर्वाद और माता-पिता के सहयोग से ही उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से हो पाई है।
तन्वी की बहन कक्षा 9 की छात्रा है। दोनों बहनें शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं। वह बड़े होकर कम्प्यूटर इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।
तन्वी ने विज्ञान और कंप्यूटर में 99 % हिन्दी में 97% गणित में 95% सामाजिक विज्ञान में 94% और अंग्रेज़ी में 84% अंक प्राप्त किए हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here