Thursday, July 24, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarईदगाह व आस पास के क्षेत्रों का टांडा पालिका अध्यक्ष ने किया...

ईदगाह व आस पास के क्षेत्रों का टांडा पालिका अध्यक्ष ने किया साफ़ सफाई का निरिक्षण

महत्वपूर्ण टाण्डा अम्बेडकनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने बकरीद पर्व के मद्देनजर ईदगाहों और आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईदगाहों व मस्जिदों समेत पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कूड़ा उठाने, नालियों की सफाई और सैनिटाइजेशन पर भी जोर दिया। चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने स्थानीय लोगों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील किया।

टाण्डा चेअरमैन श्रीमती शबाना ने बकरीद लव के एक दिन पूर्व शुक्रवार को टाण्डा ईदगाह व मुबारकपुर ईदगाह पर पहुंच कर नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर सफाई नायकों को निर्देश भी दिया। इस दौरान नगर पालिका के आरआई राकेश कुमार गौरव व संबंधित सफाई कर्मचारी सहित कई सभासद भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular