ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह तथा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट व थाना जखौरा पर जनसुनवाई/पोर्टल पर गिरे, खोये हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में नियमानुसार गुमशुदगी अंकित की गयी थी। थाना तालबेहट व थाना जखौरा पुलिस की साइबर क्राइम हेल्प डेस्क पुलिस टीम ने पीडि़तों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्रों का अवलोकन कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल पर सम्बंधित मोबाइल फोन की डिटेल अपलोड कर सम्बंधित एजेंसियों के माध्यम से प्राप्त डेटा का अवलोकन व विश्षलेषण कर प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना तालबेहट द्वारा 02 अदद तथा थाना जखौरा द्वारा 02 अदद गिरे हुए, खोये हुए मोबाइल फोन्स बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। फोन्स बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तालबेहट मनोज मिश्रा व जखौरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस अपनी टीम के साथ शामिल रहे।





