Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaशातिर अपराधियों के खिलाफ करें कड़ी कार्यवाहीः एसपी

शातिर अपराधियों के खिलाफ करें कड़ी कार्यवाहीः एसपी

अवधनामा संवाददाता

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा थाना बदौसा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखो, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया । लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी, टाप-10 अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर अपराधियों व गुण्डा माफियाओं पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये, मालखाना व शस्त्रों का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा थाने में नियुक्त उप-निरीक्षक व आरक्षियों द्वारा असलहों को खुलवाकर पुनः जुड़वाया गया एवं थाना में चल रहे लघु एवं वृहद निर्माण कार्यों के गुणवत्ता को भी चेक किया गया । निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को भी दुरुस्त करने हेतु प्रभारी निरीक्षक बदौसा को निर्देशित किया गया । महिला हेल्प डेस्क का जायजा लेते हुये महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले महिला सम्बन्धी अपराधों को शालीनता से निस्तारित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। थाने पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों के साथ उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी अतर्रा जियाउद्दीन अहमद तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बदौसा राम आसरे सरोज आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular