Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeBusinessBudget से पहले शेयर बाजार में आई तबाही से पिसे Swiggy Share,...

Budget से पहले शेयर बाजार में आई तबाही से पिसे Swiggy Share, 1065 करोड़ के नुकसान से स्टॉक हुए धड़ाम

स्विगी के शेयर में लगभग 8% की गिरावट (Swiggy Share Falls) आई, क्योंकि कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹1,065 करोड़ का नुकसान हुआ, जो पिछले साल से अधिक है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने स्टॉक को ‘होल्ड’ पर डाउनग्रेड किया, जबकि मॉर्गन स्टेनली ने टारगेट प्राइस को घटा दिया है। राजस्व में 54% की वृद्धि के बावजूद, बढ़ते नुकसान और ब्रोकरेज की प्रतिक्रिया ने शेयर बाजार में गिरावट ला दी।

Union Budget 2026 से पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार की गिरावट और तिमाही नतीजों के प्रदर्शन का असर कई शेयरों पर दिख रहा है। स्विगी के शेयर (Swiggy Shares Falls) आज लगभग 8 फीसदी तक गिरे। गुरुवार 29 जनवरी को Swiggy ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी को पिछली तिमाही में 1,065 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए 799 करोड़ रुपये के लॉस से अधिक है। यही कारण है कि इसका असर आज शेयर बाजार में साफ देखे को मिला।

बाजार की तबाही और नुकसान से Swiggy Share धड़ाम

शुक्रवार को स्विगी के शेयर में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई, जब उसकी क्विक कॉमर्स कंपनी इंस्टामार्ट ने दिसंबर तिमाही में लगातार बढ़ते नुकसान की रिपोर्ट दी, जबकि ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया। कंपनी का नुकसान भले ही बढ़ा हो, लेकिन ऑपरेशंस से रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के 3,993 करोड़ रुपये की तुलना में 54% बढ़कर 6,148 करोड़ रुपये हो गया।

NSE पर स्विगी के शेयर 7.78 प्रतिशत गिरकर इंट्राडे लो 302.15 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। स्टॉक गैप-डाउन खुला, शुरुआती कारोबार में 5.69 प्रतिशत गिरा, और उसके बाद नुकसान और बढ़ गया। यह गिरावट लगातार तीन सेशन की बढ़त के बाद आई।

पिछले सेशन में स्टॉक 327 रुपये पर बंद हुआ था। वैल्यूएशन का सपोर्ट तो है, लेकिन री-रेटिंग साफ प्रॉफिट विजिबिलिटी पर निर्भर करती है।

तिमाही परफॉर्मेंस पर ब्रोकरेज की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली थीं। CLSA ने स्विगी को ‘होल्ड’ पर डाउनग्रेड किया और तीसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और Ebitda अनुमानों से चूकने के बाद इसका प्राइस टारगेट घटाकर 335 रुपये कर दिया।

मॉर्गन स्टेनली ने स्विगी का टारगेट प्राइस घटाया

ओवरसीज ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने स्विगी पर अपनी इक्वलवेट रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस पहले के 414 रुपये से घटाकर 375 रुपये कर दिया है। टारगेट प्राइस में यह कटौती ज्यादा QC नुकसान और कम लॉन्ग-टर्म मार्जिन अनुमानों के कारण हुई है।

फूड डिलीवरी का काम स्थिर रहा, GOV ग्रोथ 18-20 प्रतिशत की रेंज में बनी रही, जबकि एडजस्टेड Ebitda मार्जिन बढ़कर 3 प्रतिशत हो गया, जबकि 5 प्रतिशत का मीडियम टर्म टारगेट बरकरार है। क्विक कॉमर्स की ग्रोथ धीमी हो गई क्योंकि स्विगी ने स्केल के बजाय क्वालिटी को प्राथमिकता दी, Q1FY27 के लिए QC के लिए CM ब्रेकइवन बनाए रखा गया, लेकिन री-रेटिंग पर विजिबिलिटी सीमित बनी हुई है, मॉर्गन स्टेनली ने कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular