Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaविश्व मजदूर दिवस पर मजदूरों को बांटा अंगौछा खिलाई मिठाई

विश्व मजदूर दिवस पर मजदूरों को बांटा अंगौछा खिलाई मिठाई

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। विश्व मजदूर दिवस पर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुन्धौर चौराहे पर मकान बना रहे मजदूर भाइयों के बीच मनाया विश्व मजदूर दिवस तथा भीषण गर्मी तथा लू से बचाव के लिए मजदूरों के बीच बांटा अंगौछा और मिठाई खिलाकर विश्व मजदूर दिवस पर दी बधाई व शुभकामनाएं।
पंडित समरजीत ने कहां- राष्ट्र देश तथा प्रदेश और समाज के विकास में सबसे बड़ा योगदान हमारे मजदूर भाइयों का है आज अगर मजबूर ना होते तो पूरे विश्व का विकास ना हो पाता। हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया ने मजदूरों की मदद करने का जो बीड़ा उठाया है उनसे प्रेणना लेते हुए मजदूर दिवस पर मजदूरों का उत्साहवर्धन सदैव करते रहेंगे। आइए आज हम सब विश्व मजदूर दिवस पर मिलकर शपथ लेते हैं कि जब भी हमारे मजदूर भाइयों पर जब भी संकट आएगा हम सब मिलकर अपने मजदूर भाइयों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े होने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में अजय वर्मा, जोखू लाल कोरी, पंकज रावत, शुभम कनौजिया, विजय यादव, विश्वनाथ बर्मा, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजेश पाल,आदि।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular