Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpur10 से 18 अक्टूबर तक चलेगा स्वदेशी मेला, मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

10 से 18 अक्टूबर तक चलेगा स्वदेशी मेला, मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

डीएम ने तैयारियों की किया समीक्षा

गोरखपुर। आगामी 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अक्टूबर को चम्पा देवी पार्क के बगल स्थित गोरखपुर महोत्सव स्थल पर मेले का उद्घाटन करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और हर व्यवस्था उच्च स्तर की हो।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वदेशी मेला प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संचालित होगा। उन्होंने कहा कि यह मेला ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों व उद्यमियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि मेला स्थल पर बिजली, पेयजल, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा और पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

डीएम दीपक मीणा ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हमारे लिए गर्व का विषय है। मेला ऐसा होना चाहिए कि यह गोरखपुर की पहचान बने और प्रदेश स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत करे।”

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, परियोजना निदेशक दीपक कुमार सिंह, सीओ आफिस दीपांशी सिंह राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजनकर्ता जिला उद्योग अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया कि मेले में प्रदेश भर के स्वदेशी उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएं, खादी, हैंडलूम, हर्बल उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग इकाइयाँ, स्टार्टअप्स और MSME उद्यमियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

डीएम ने समापन में कहा कि “मेला गोरखपुर के आत्मनिर्भर और स्वदेशी अभियान का प्रतीक बने, इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular