Thursday, May 15, 2025
spot_img
Homekhushinagarअखंड सुहाग के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत

अखंड सुहाग के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत

 

 

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने गुरुवार को करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को सोलह शृंगार कर महिलाओं ने करवा की पूजा की। रात में चांद को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दीदार किया। सुहागिनों ने भगवान गणेश से पति की दीर्घायु की कामना की।
अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ जिले में विधि-विधान से मनाया गया। सुहागिन महिलाएं दो दिनों से करवा चौथ के व्रत को लेकर तैयारियों में जुटी रहीं। महिलाओं ने करवा, पूजन सामग्री, श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। रविवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। देवी-देवताओं के पूजा-अर्चना के बाद व्रती महिलाओं ने पूरा दिन भजन कीर्तन व कथा सुनने में बिताया। सायंकाल करवे मे चावल, उडद, चूडी, कंघी, सिन्दूर आदि भरकर सास के चरण छूकर दान किया। फिर रात को करवा पूजन के बाद चलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से जल ग्रहण किया। सुहागिनों ने भगवान गणेश, कार्तिकेय और माता पार्वती की पूजा कर  पति के दीर्घायु की कामना की। नव विवाहिताओं में भी करवा चौथ के व्रत का क्रेज रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular