Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeNationalमुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट जारी, बढ़ाई...

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट जारी, बढ़ाई गई गश्त

केंद्रीय खुफिया एजेंसी की ओर से मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों और धार्मिक स्थलों के साथ संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी है कि देश की आर्थिक राजधानी एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। इसी पृष्ठभूमि में मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और शहर में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही आने वाले नवरात्रि पर्व को देखते हुए प्रसिद्ध मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर भी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा संबंधी नियम जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular