Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसफलता जरुर हासिल होती है:शिवम सिंह

सफलता जरुर हासिल होती है:शिवम सिंह

अवधनामा संवाददाता

 

अयोध्या। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नवचयनित 1395 प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद अयोध्या से शिवम सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्तिपत्र प्रदान करने हेतु चयनित किया गया था। जिसे मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। शिवम सिंह भाजपा के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह के सुपुत्र है। इससे पहले भी उनका चयन टीजीटी में हो गया था। वर्तमान में वह गोरखपुर में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। शिवम सिंह को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता पद का नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा मिलने की जानकारी मिलने पर भाजपाईयों व क्षेत्रीय लोगो में खुशी की लहर दौड़ गयी। शिवम सिंह ने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण महत्वपूर्ण होता है। लक्ष्य निर्धारण करके अगर मेहनत की जाय तो सफलता जरुर हासिल होती है। बधाई व आर्शीवाद देने वालों में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular