Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeसंपर्क और संवाद कर बूथ मजबूत करें

संपर्क और संवाद कर बूथ मजबूत करें

 

अवधनामा संवाददाता

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीत के बाद अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।   रविवार को भाजपा जौनपुर ने लोकसभा चुनाव प्रवास की बैठक जिला कार्यालय शीहीपुर   में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव  की रणनीति पर चर्चा हुई।कार्यक्रम का ष्षुभारम्भ मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं लोकसभा संयोजक सुबाष कुशवाहा ने सयुक्त रूप से डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की।  मुख्य अतिथि बृजेन्द्र राय ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर में जीत के बाद अब बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लग गई है। ये दोनों ही सीटें काफी महत्वपूर्ण थी, इन्हें सपा का गढ़ माना जाता था। ऐसे में पार्टी का मानना है कि अगर बीजेपी इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है तो बाकी 14 सीटें जो अभी सपा और बसपा के पास हैं उन पर भी जीत दर्ज की जा सकती है। इसलिए पार्टी की बैठक में खास तौर पर उन 14 सीटों पर रणनीति बनाई जाएगी, जिस पर भाजपा को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था।श्री राय ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में 80 में से 64 सीट पर जीत मिली थी। जबकि  बसपा को दस, सपा को पांच और कांग्रेस को एक। बसपा के लगातार कमजोर होने की स्थिति अब भाजपा ने बसपा के कब्जे वाली दस सीटों के लिए अलग से रणनीति बनाना शुरू किया है। वहीं अमेठी के बाद अब रायबरेली को भी कांग्रेस के हाथ से छीनने की योजना बनानी है। सपा के कब्जे वाली पांच सीटों पर भी भाजपा नए सिरे से काम शुरू करेगी।  कि पार्टी ने 2019 के बूथवार परिणाम के आधार पर संपर्क और संवाद कर बूथ के कमजोर होने के कारणों का पता लगाकर उनको मजबूत करना है। कमजोर बूथों को मजबूत बनाकर जीत की राह पहले से अधिक आसान की जा सकती है।  संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, संतोष सिंह, संदीप सरोज,   धर्मेंद्र मिश्रा, मदन सोनी, वंशबहादुर पाल, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular