Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurरंजिश के चलते शादी वाले घर पर पथराव, दो घायल

रंजिश के चलते शादी वाले घर पर पथराव, दो घायल

बिंवार थाना क्षेत्र के गांव कुनेहटा निवासी पानकुंवर पत्नी विनय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर शादी के दौरान पथराव कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री श्वेता का विवाह 14 फरवरी 2026 को कस्बा राठ से होना तय था। घर में विवाह पूर्व तेल, मंडप आदि कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी कल्लू पुत्र मनीराम व उसके परिजन शारदा, राकेश, प्रीती व रामवती ने छत से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

हमले में भाभी सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा पिता गयाप्रसाद के पैर में चोट आई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई।

आरोप है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि लड़की की शादी नहीं होने देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular