Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeBusinessशेयर बाजार में मुनाफा वसूली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती...

शेयर बाजार में मुनाफा वसूली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती बढ़त गंवाई

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना कर हुई। लेकिन बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली का दबाव बनने के कारण शेयर बाजार में गिरावट आ गई। हालांकि खरीदार भी लगातार लिवाली करके बाजार को सपोर्ट देने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों पर लगातार दबाव बना रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, एलटी माइंडट्री, भारती एयरटेल, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.43 प्रतिशत से लेकर 1.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी एंटरप्राइज और नेस्ले के शेयर 1.16 प्रतिशत से लेकर 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,181 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,473 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 708 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 250.55 अंक उछल कर ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 77,729.48 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही मुनाफा वसूली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से ये सूचकांक थोड़ी देर के लिए हरे निशान में वापसी करने में सफल रहा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 15.08 अंक की कमजोरी के साथ 77,463.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 94.15 अंक की तेजी के साथ 23,661.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक ने थोड़ी देर बाद ही सारी बढ़त गंवा दी। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इसकी स्थिति में मामूली सुधार हुआ। इसके बावजूद शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान इस सूचकांक पर लगातार दबाव बना हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 24.65 अंक की बढ़त के साथ 23,591.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 141.34 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,478.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 51 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछल कर 23,567 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular