Wednesday, September 17, 2025
spot_img
Homekhushinagarजमीनी विवाद में सोते वक्त सौतेली मां को मारी गोली, हालत नाजुक

जमीनी विवाद में सोते वक्त सौतेली मां को मारी गोली, हालत नाजुक

अवधानामा संवाददाता

आरोपी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर धड़पकड़ में जुटी पुलिस

फाजिलनगर, कुशीनगर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छः निवासी एक युवक ने जमीनी विवाद में अपनी सौतेली मां को सोते समय मंगलवार की रात करीब एक बजे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनने पर अगल बगल के लोग जब मौके पर पहुंचे तो वह फरार हो गया था। घटना के लोगों ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

उक्त वार्ड निवासी स्व. रविन्द्र सिंह की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक पुत्र विशाल है जबकि दुसरी पत्नी सुमित्रा उम्र 40 वर्ष से एक बेटा और दो बेटियां है। पिता के मरने के बाद जमीन बेटों और दूसरी पत्नी के नाम वरासत हो गया। ग्रामीणों के अनुसार विशाल अपने हिस्से का काफी जमीन बेच दिया है। इसमें कुछ विवाद होने की स्थिति में उसके सौतेली मां ने खारिज दाखिल पर न्यायालय में आपत्ति दाखिल किया था। जिसको लेकर दोनों में अक्सर कहा सुनी होती रहती थी। बुधवार के रात्री विशाल अपने तीन दोस्तों को घर पर भोजन के लिए बुलाया और देर रात्रि तक दावत चलता रहा। इस दौरान उसकी सौतेली मां सो गई थी। एक बजे के आसपास लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो आवाज के दिशा में पहुंचे घर का दरवाजा खुला था अंदर जानें पर महिला बेसुध हालत में खून से लथपथ पड़ी थी। उसके जांघ और गर्दन पर गोली के निशान थे। इसके बाद उसे सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई। लोगों के अनुसार पुलिस विशाल के दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया की घायल महिला के भाई के तहरीर पर विशाल सहित दो लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular