स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य पुनिया का हुआ जोरदार स्वागत, भाजपा को लिया आड़े हाथ

0
52

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भाजपा देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। देश और आवाम का भविष्य कांग्रेस पार्टी के हाथो में ही सुरक्षित है। पिछले आठ वर्षो में देश की बडी दुर्दशा हुयी है जिनका सामना करना है। आज बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। सरकार की कमियां आवाम के सामने उजागर करने और देश में भाई चारा कायम रहे इसके लिये हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा पर है वह 35 सौ किलोमीटर की यात्रा पांच माह में करके देश में अमन चैन, भाईचारे का पैगाम देगे।
उक्त उद्गार अखिल भारतीय कांग्रेस स्टेयरिंग कमेटी के नवमनोनीत सदस्य पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया ने आज कांग्रेसजनो द्वारा किये गये अभूतपूर्व स्वागत के पश्चात् जिला कांग्रेस कार्यालय में व्यक्त किये। पूर्व सांसद ने कांग्रेसजनो का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्यो ने स्वेच्छा से अपना इस्तीफा दे दिया था जिसमें मै भी था जब तक नयी कार्य समिति का चुनाव नही होता है पार्टी का काम सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा 47 सदस्यी काम चलाऊ संचालन समिति की गठन किया है जिसमें मै भी हूँ। मै आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी अपेक्षाओ पर खरा उतरने और देश में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराये पार्टी की प्रतिष्ठा कायम हो पूरी कोशिश करूंगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला की अगुवाई में सैकडो चार पहिया दो पहिया वाहनो से असेनी कांग्रेसजनो ने गगनभेदी नारो के साथ पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया का स्वागत किया। गांधी आश्रम पर आश्रम के कर्मचारियो द्वारा, कचेहरी मोड पर स्टेट बैक के सामने, पटेल तिराहे पर, छाया चौराहे पर स्थित महान विभूतियो की मूर्ति तथा अमर शहीद बलभद्र सिंह चहलारी नरेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य रूप से तनुज पुनिया, मो0 मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, अमरनाथ मिश्रा, शिवशंकर शुक्ला, केसी श्रीवास्तव, श्रीमती गौरी यादव, निर्मला चौधरी, शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, रामानुज यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रमन द्विवेदी, मुईनुद्दीन अंसारी, शहजादे आलम वारसी, सुरेश यादव, अजीत वर्मा, राम प्रताप वर्मा आदि कांग्रेसजन थे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here