Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeदर्जा प्राप्त मंत्री संतराज का सुकरौली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दर्जा प्राप्त मंत्री संतराज का सुकरौली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अवधनामा संवाददाता

सुकरौली बाजार, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैक के सभापति दर्जा प्राप्त मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य संन्तराज यादव जी, का नगर पंचायत सुकरौली के सीमा पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, बरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुकरौली पूर्व ग्राम प्रधान, नगर पंचायत सुकरौली चेयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक कुमार पत्रकार के नेतृत्व मे योगी, मोदी, संन्तराज यादव, अशोक पत्रकार, श्रीभागवत चौहान जिन्दाबाद, जिन्दाबाद, के गगनभेदी नारो के साथ जोरदार  स्वागत किया गया। भाजपा के बरिष्ठ नेता एव चेयरमैन पद के पत्याशी अशोक कुमार पत्रकार ने अंग बस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया  स्वागत करने वालो प्रमुख रूप भाजपा नेता रामनक्षत्र सिह, विनोद सिह, रामअशीष चौहान, अवधेश सिह, अमन सिह, राजेन्द्र कुमार उर्फ राजा बाबू, जितेन्द्र कुमार, राहुल सिंह, सुनील चौहान, घनश्याम चौहान, जयश्रीराम, विकाऊ प्रसाद, रुदल चौहान, रत्नाकर, मनीष राजभर आदि प्रमुख लोगो ने स्वागत किया। मंत्री संन्तराज यादव स्वागत से काफी अभीभूत होकर निकाय चुनाव मे भाजपा को जिताने के कार्यकत्ताओ का आहावान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष का भी हुआ स्वागत
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्प डा० धमेन्द्र सिंह का नगर पंचायत सुकरौली के सीमा पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, बरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुकरौली पूर्व ग्राम प्रधान, नगर पंचायत सुकरौली चेयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक कुमार ने स्वागत किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा० धर्मेन्द्र सिंह स्वागत से काफी अभीभूत होकर निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने के कार्यकत्ताओ का आहावान किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular