Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने की SIR की समीक्षा

भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने की SIR की समीक्षा

मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को करता है मजबूत- प्रियंका सिंह रावत

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा/पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे किसी भी अपात्र का नाम सूची में शामिल ना हो। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां थी जैसे एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम होना या विस्थापित विलोपित व्यक्तियों के नाम सूची में बने रहना आदि शामिल है। इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था।

मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करता है विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। भाजपा सदैव राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखती है कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग कर सभी पात्र मतदाताओं के नाम को जोड़ने में सहायता करनी चाहिए। बैठक में कार्य योजना भी बनाई गई कि मतदाता सूची प्रकाशन के बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वोटो पर सूची का अध्ययन अवश्य करेंगे एवं समय पर दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा बूथ स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्षगण बृज बिहारी मिश्र, लाल जी त्रिपाठी, राम कुमार कुंवर, पूर्व जिप.अध्यक्ष साधना चौधरी, कार्यक्रम संचालक/जिला महामंत्री विपिन सिंह, मंगल चौरसिया, मधुसुदन अग्रहरि, विजयकांत चतुर्वेदी, जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, संतोष शुक्ला, अरविंद उपाध्याय, राजेंद्र पांडेय, घनश्याम मिश्र, फूलचंद जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular