Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसेंट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड शाखा का खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेंट जोसेफ कॉलेज सीतापुर रोड शाखा का खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन

लॉयला इंटरनेशनल स्कूल, महानगर द्वारा आयोजित “मिलेंगे” खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन आज दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग में कराई गईं।

सेंट जोसेफ विद्यालय की सीतापुर रोड शाखा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक अर्जित किए, वहीं लॉयला इंटरनेशनल को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

सेंट जोसेफ सीतापुर रोड शाखा की कोच गुलशन ने बच्चों की इस उपलब्धि पर अत्यंत खुशी व्यक्त की और सफलता का मूलमंत्र कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को बताया।
यह शानदार उपलब्धि विद्यालय के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular