Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeएथलेटिक्स में पदक विजेता सरिता शर्मा को एसएसपी ने किया सम्मानित

एथलेटिक्स में पदक विजेता सरिता शर्मा को एसएसपी ने किया सम्मानित

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। महिला आरक्षी सरिता शर्मा ने एथलेटिक्स मंे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया है। एसएसपी ने सरिता शर्मा को कैम्प कार्यालय पर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब रहे कि 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2022 तक उप्र पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 35वीं बटालियन पीएसी लखनऊ में किया गया था, जिसमंे जनपद सहारनपुर में नियुक्त महिला आरक्षी सरिता शर्मा ने एथलेटिक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके फलस्वरूप नेशनल मास्टर एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया चेन्नई (तमिलनाडु) में महिला आरक्षी सरिता शर्मा का चयन किया गया, जहां पर 27 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक खेल का आयोजन हुआ, जहां पर भी महिला आरक्षी सरिता शर्मा ने एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया। सरिता शर्मा ने स्टेट लेविल में 10 हजार मीटर में प्रथम, 3 हजार मीटर स्टेपल चेस में प्रथम तथा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चेन्नई (तमिलनाडु) मंे 200 मीटर स्टेपल चेस में प्रथम, 5 हजार मीटर में द्वितीय, 400 मीटर हर्डल में तृतीय व 4गुणा 400 में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने महिला आरक्षी सरिता शर्मा को कैम्प कार्यालय पर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular