Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeEducationSSC GD Exam Date 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा...

SSC GD Exam Date 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी, 25487 पदों के लिए होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 सीबीटी एग्जाम के लिए जल्द ही एग्जाम डेट की घोषणा की जा सकती है। एडमिट कार्ड एवं सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी किये जायेंगे।

एसएससी जीडी भर्ती 2026 एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जल्द ही एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी। आपको बता दें कि पहले सीबीटी एग्जाम 23 फरवरी से होना था जो अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दी गई थी।

इस परीक्षा के लिए नहीं होगी सेल्फ स्लॉट बुकिंग

एसएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। जो भी परीक्षा सेंटर एसएससी की ओर से उपलब्ध करवाए जायेंगे अभ्यर्थियों को वहीं परीक्षा देनी होगी।

सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध

एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप से अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि एग्जाम डेट से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे। सभी उम्मीदवार प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे, किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन डाक आदि के माध्यम से हॉल टिकट नहीं भेजे जायेंगे।

एग्जाम पैटर्न

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 80 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 2 अंक प्रदान किये जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। उत्तर न देने पर उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। प्रश्न पत्र में 4 खंड होंगे और प्रत्येक खंड से 20 सवाल पूछे जायेंगे। सवाल जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, जनरल नॉलेज एवं जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और हिंदी/ इंग्लिश विषयों से पूछे जायेंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 25487 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार बीएसएफ के लिए 616 पद, सीआईएसएफ के लिए 14595 पद, सीआरपीएफ के लिए 5490 पद, एसएसबी के लिए 1764 पद, आईटीबीपी के लिए 1293 पद, एआर के लिए 1706 पद और एसएसएफ के लिए 23 पद आरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular