Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeखुनुवा बॉर्डर पर एसएसबी की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

खुनुवा बॉर्डर पर एसएसबी की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाते दो युवक पकड़े गए

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मुस्तैदी से एक संभावित मानव तस्करी की घटना टल गई। खुनुवा चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान जवानों ने दो युवकों के साथ जा रही एक संदिग्ध युवती को रोका, जो बाद में नाबालिग निकली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को 43वीं वाहिनी SSB के डी समवाय खुनुवा चेक पोस्ट (सीमा स्तंभ संख्या 556) पर दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक नियमित ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।करीब 2 बजे दो युवक और एक युवती नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए।

पूछताछ में युवकों ने खुद को शादीशुदा बताते हुए घूमने जाने की बात कही, लेकिन लड़की की उम्र संदिग्ध लगने पर टीम ने तुरंत समवाय प्रभारी को सूचना दी। इसके बाद AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) 66वीं वाहिनी SSB और उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा गहन पूछताछ में युवक की बात झूठी निकली। लड़की के घर संपर्क करने पर उसकी मां ने स्पष्ट किया कि वह इन युवकों को नहीं जानती।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवकों द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की कोशिश की जा रही थी। समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बिना नंबर की बजाज पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल (बॉडी नंबर MD2B680TPM257442) और दो वीवो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस को सौंपा गया मामला लड़की की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे और दोनों युवकों को मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ की उपस्थिति में रात 8 बजे AHTU उत्तर प्रदेश पुलिस सिद्धार्थनगर को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular