Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeLucknowSRNQ एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने बढ़ती ठंड को देख गरीब व जरूरतमंद...

SRNQ एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने बढ़ती ठंड को देख गरीब व जरूरतमंद लोगों को वितरित किया कंबल

लखनऊ। शहर में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और कंबल आदि नहीं होते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं बेहतरीन मानवीय किरदार निभाती हैं। (SRNQ) एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने अमीनाबाद डाकघर के पास बने अमेठी हाउस में गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। संस्था के संचालक नईम आदिल, (कोषाध्यक्ष) हमज़ा आदिल, (समाजसेवी) अतुल कुमार सिंह और (समाजसेवी) रजनीश सिंह ने बताया कि सर्दी शुरू हो गई है और जरूरतमंद लोगों के पास कपड़ों की कमी होती है। संस्था के सदस्य हर साल जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस साल भी संस्था की ओर से कंबल बांटे गए हैं।
संस्था के (अध्यक्ष) नईम आदिल ने कहा मानव सेवा करना पहला परमधर्म है इस अवसर पर 100 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद कम्बल लोगो को कंबल दिए गए, कंबल मिलने से खुश गरीब जरूरतमंदों ने संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular