Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeइलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा सृष्टि त्रिपाठी को मिला "हिंदी गौरव" सम्मान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा सृष्टि त्रिपाठी को मिला “हिंदी गौरव” सम्मान

 

अवधनामा संवाददाता

इलाहाबाद।  बुलंदी सहित्यिक सेवा समिति(अन्तर्राष्ट्रीय) द्वारा राष्ट्रवाणी हिंदी में काव्य सृजन एवं मातृभाषा के प्रचार-प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु हिंदी पखवाडा के अन्तर्गत इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा “सृष्टि त्रिपाठी” जी को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है की विगत वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु 207 घंटे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज भी किया गया था और इस वर्ष 21 अगस्त से 5 सितम्बर तक अनवरत 307 घंटे का अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन करवाया है,जिसमें दुनिया भर के कई देशों से सहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की,जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। बतादें कि बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है,जोकि साहित्य जगत मे वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्थाओं मे से एक है।सृष्टि त्रिपाठी की इस खास उपलब्धि से उनके प्रियजनों में खुशी का महौल है।साथ ही सभी को उनपर पर गर्व महसूस हो रहा।वास्तव में प्रयागराज की इस होनहार बेटी ने पूरे प्रयागराज का मान बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular