Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeसत्ता परिवर्तन को एकजुटता के संदेश के साथ घटकौर में हुई सपा...

सत्ता परिवर्तन को एकजुटता के संदेश के साथ घटकौर में हुई सपा की पीडीए पंचायत

सपा ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया, भाजपा लोकतंत्र और संविधान का गला घोंट रही-श्याम लाल पाल
घटकौर में समाजवादी पार्टी की ओर से पी डी ए पंचायत का आयोजन किया गया।पीडीए पंचायत को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सम्बोधित किया। श्याम लाल पाल ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के मुख्य मंत्रित्व काल का गुणगान किया और कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया था, युवाओं को रोजगार मिला  और समाज के सभी वर्ग के लोगों की भलाई के काम हुए। योगी और मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि भाजपा की साम्प्रदायिक और नफ़रत की राजनीति से प्रदेश की जनता दुखी है । लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटने का काम हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से उत्तर प्रदेश की राजनीति बदलने के लिए संगठित होने  का आह्वान किया और कहा कि समाजवादी पार्टी ही उत्तर प्रदेश को सही दिशा दे सकती है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने  कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही प्रदेश को सही दिशा दे सकती है। उनके अनुसार सपा सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों और महिलाओं को न्याय मिलेगा।
पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने अखिलेश यादव को प्रदेश और देश का भविष्य बताया। पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि जनता को न्याय सिर्फ समाजवादी सरकार बनने पर ही मिलेगा।
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने चेतावनी दी कि जनता और अखिलेश यादव को धोखा देने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधायक समाजवादी पार्टी से ही चुने जाएंगे।
युवा सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं के हृदय की धड़कन हैं। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना समय की जरूरत है।
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी ने बिरहा और लोक गीतों के माध्यम से सपा समर्थकों का मनोरंजन किया और सपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का गुणगान करते हुए जनता को सत्ता परिवर्तन हेतु एकजुटता का संदेश  दिया।
कार्यक्रम में सीएल वर्मा,राम सिंह,मनीराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव, मुकेश यादव,राम बरन यादव,शेर बहादुर यादव,शिव प्रताप यादव बी आर‌ सी, राम चन्द्र यादव, राजेश यादव, गुंजन सिंह, अनिल यादव, आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular