Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसपा0 के मुलायम सिंह यादव कि मनायी गयी 83 वीं जयंती

सपा0 के मुलायम सिंह यादव कि मनायी गयी 83 वीं जयंती

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़ में 22 नवंबर 2022 को धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी की 83 वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाते हुए नेताजी की प्रतिमा का अनावरण निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव द्वारा किया गया।
नेताजी को याद कर भावुक होते हुए हवालदार यादव ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि नेताजी गरीबों मजलूमों दलितों पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के अधिकार व सम्मान के लिए जीवन भर संघर्ष करने का काम किए।
जब जब सत्ता में आने का अवसर मिला उन्होंने अनगिनत कल्याणकारी कार्य किया, वह निर्भीक साहसी नेता थे संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे ।
कार्यक्रम में में मुख्य रुप से विधायक अखिलेश यादव नफीस अहमद, आलम बदी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, रामदूलार राजभर, दरोगा सरोज, हरिप्रसाद दुबे, हरिश्चंद यादव,बर्मन यादव हरिराम यादव,विवेक सिंह अशोक यादव, अजीत राव, जोरार अहमद, वीरेंद्र यादव समेत तमाम सम्मानित कार्यकर्त्ता साथी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular