अश्वनी सिंह ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड

0
200

join us-9918956492———–
उत्तर प्रदेश के अश्वनी सिंह ने पुश-अप में रविवार को विश्व रिकाॅर्ड बनाया, राजधानी लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक घंटे में 2760 पुश-अप लगाकर यह मुकाम हासिल किया।

देवरिया के मूल निवासी अश्वनी सिंह आज यहां केडी सिंह बाबू स्टेडियम जब रिकाॅर्ड बनाने में लगे थे, वहां उपस्थित सैकड़ों लोग उन्हें अपने-अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। अश्वनी ने एक घंटे में जैसे ही अपना लक्ष्य भेदा स्टेडियम में उपस्थित लोगों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।

इससे पहले सिर्फ आस्ट्रेलिया के कॉर्टन विलियम्स ही जिन्होंने 2015 में 2220 पुश अप्स एक घंटे में लगाए थे। उनके नाम ही गीनिज बुक्स में रिकार्ड दर्ज है। अश्विनी अपने इस कारनामे की वीडियो रिकार्डिंग के साथ गीनिज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना दर्ज करवाने का दावा पेश करेंगे।

अश्विनी ने किया खूब अभ्यास
अश्विनी ने विलियम्स के रिकार्ड को तोड़ने के लिए खूब अभ्यास किया। सुबह-शाम वह पुश अप्स लगाने का अभ्यास करते थे। वह पुश अप्स लगाते-लगाते थक जाते तो रुक जाते थे। कुछ सेकेंड आराम करने के बाद अश्वनी फिर से पुश अप्स करना शुरू करते देते थे। दोस्त उनके इस अंदाज के दीवाने हैं। अश्वनी ने पुश अप्स लगाने के मामले में एक अनोखा कीर्तिमान बनाया है। 

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here