Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeशहर के हुनरमंद का क्रिकेट एसो0 के अंडर 14 में हुआ चयन

शहर के हुनरमंद का क्रिकेट एसो0 के अंडर 14 में हुआ चयन

शहर के हुनरमंद का क्रिकेट एसो0 के अण्डर 14 में हुआ चयन
कानपुर महानगर। वाई ब्लाक, किदवई नगर निवासी ओजस शुक्ला का चयन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अण्डर 14 में हो गया है। वह स्व0 आरएल शर्मा क्रिकेट ग्राउण्ड किदवई नगर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
जानकारी देते हुए उनके क्रिकेट कोच हैदर रिजवी ने बताया कि कानपुर के लोकल टूर्नामेंट में भी ओजस शुक्ला का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मध्य प्रदेश के अण्डर 14 के ट्रायल के दौरान ओजस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सेलेक्टरों को आकर्षित किया। जिससे उनका मध्य प्रदेश की टीम में चयन हो गया है। बताया कि ओजस 4 भाई-बहनो में सबसे छोटे तथा मध्यम वर्गीय परिवार से आते है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular