Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeकानपुर में 39वीं महिला फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर में 39वीं महिला फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर में 39वीं महिला फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित
– मोदी सरकार से महिला फ़ुटबॉलर चाहती है तबज्जो
-इंटरनेशनल स्तर पर अपना वर्चस्व कायम करने का सपना
-आई पी एल की तरह इस खेल मे चाहती है प्रतियोगिता लीग
– एलेक्स मोर्गन, मैसी, रोनाल्डो की तरह खेल का सपना
कानपुर महानगर। नारी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। हर क्षेत्र मे अपना वर्चस्व कायम करती हुई लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुई कानपुर महानगर मे होने जा रही है। पहली बार
 “नेशनल फुटबाल चेम्पियनशिप 2018”
इस चेम्पियनशिप मे भारत भर से 12 राज्यो से महिला फुटबाल खिलाडी अपनी किस्मत आजमाने कानपुर महानगर मे आयी है।ओ0ई0फ मैदान मे चल रही इस चेम्पियनशिप मे हर खिलाडी अपनी प्रतिभाओं का हुनर दिखा रही है ।कोई खिलाडी राईट मिड और कोई डिफेन्स, तो कोई आल राउंडर के स्तर पर खेल का हुनर दिखा रही है और अपने कदमो से इतिहास रचने  का सपना संजोए हुऐ 39वीं नेशनल वुमेन्स फुटबाल खेल रही है। उनका मानना है वो दिन दूर नहीं जब क्रिकेट की तरह इस खेल को भी अहमियत दी जायेगी। और चाहती है आने वाली खिलाडी की आई0पी0एल की तरह से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये जिस से लोगो मे इस खेल के प्रति रूचि बढे।
 ये खेल सभी खेलो की तरह खर्चीला नहीं है। सामान्य वर्ग लोग भी अपनी किस्मत आजमा कर अपना करियर बना सकते है।
सुविधाओं की कमी के चलते ये खेल पीछे रह गया है। अगर सरकार इस पर क्रिकेट तरह इस को भी प्रसिद्धि मिल सकती है।  चंडीगढ़ से आयी महिला खिलाड़ी रजनी ने “अवधनामा” को जानकारी दी कि वह सरकार से फुटबाल के लिए मद्दद और सुविधाओं की अपील करना चाहती है।
दिल्ली से आयी 18 वर्षीय प्रेरणा ने बताया कि वो मैसी और एलेक्स मोर्गन को अपना आदर्श मानती है  प्रेरणा का कहना है कि स्कूल और छोटे स्तर पर आयोजन होने चाहिए। जिस से खेल के प्रति रुझान बढे और नयी प्रतिभा सामने आये।
दिल्ली टीम के कोच के अनुसार वुमेन्स मे इस खेल का क्रेज़ बड़ रहा है।
नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके ब्रजपाल सिंह का कहना है कि खेलो से फिटनेस और तुरंत निर्णय लेने की शक्ति का विकास होता है। उनका ये भी कहना है हर खेल पैसे के लिए नहीं दिल की ख़ुशी के लिए किये जाते है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular