Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeखेल शिक्षक पर बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप, जांच...

खेल शिक्षक पर बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रांची के कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर के एनसीसी सह खेल शिक्षक आयुष कुमार पर बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर परिजनों ने गोंदा थाने में खेल शिक्षक

के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार डीएवी गांधीनगर में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता मनीष कुमार ने बताया कि उनके बच्चे सहित 12 से अधिक बच्चे 22 जुलाई को बोकारो में आयोजित अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। कई बच्चे खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जब ​​बच्चे रात में लौटे तो खेल शिक्षक आयुष ने स्कूल में ही बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से बच्चों के पैर और पीठ पर जख्म के निशान है। परिजनों ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डालकर बच्चों की पिटाई की गई।

खेल शिक्षक के जरिये बेरहमी से पीटे गए बच्चे किसी तरह एकजुट होकर बुधवार को स्कूल पहुंचे और पूरा मामला प्रिंसिपल के सामने रखा। प्रिंसिपल ने कहा है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए। स्कूल में हंगामा करने के बाद बुधवार की सुबह सभी परिजन एक साथ रांची के गोंदा थाने पहुंचे और

खेल शिक्षक के खिलाफ बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने की लिखित शिकायत दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular