Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आदर्श विद्यालय में आयोजित हुई खेलकूद प्रतिस्पर्धा

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आदर्श विद्यालय में आयोजित हुई खेलकूद प्रतिस्पर्धा

दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की नहीं कमी – बीएसए

जनपदीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में दिव्यांग बच्चों ने किया कला का प्रदर्शन-

(ललितपुर) अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श विद्यालय के परिसर में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।कार्यक्रम के पूर्व राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय ललितपुर की छात्राओ खुशी,ताजमीन,सानिया, मोहिनी,लक्ष्मी,आफरीन ने सरस्वती बंदना,स्वागत गीत प्रस्तुत किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह एवं सुजीत मोर्य जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया।इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर दौड में प्राथमिक विद्यालय उमरिया के प्रतीक प्रथम,द्वितीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोडी के भगवत,तृतीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रजौला के हरिओम रहे।
प्राथमिक विद्यालय कछयाबाग,सिलगन की पायल प्रथम,रूपेश कंपोजिट विद्यालय सिरसी द्वितीय,रितिका उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा की तृतीय स्थान पर रहीं।मानसिक मंद
बच्चों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवालय ललितपुर की संजना प्रथम,प्राथमिक विद्यालय स्टेशन रोड ललितपुर के जयेश द्वितीय,आदर्श विद्यालय ललितपुर के दुर्गेश तृतीय,कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में ऋषिकांत उच्च प्राथमिक विद्यालय रजौला,मड़ावरा प्रथम,उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरई की रानी द्वितीय,उच्च प्राथमिक विद्यालय तरावली मड़ावरा के अंकित तृतीय स्थान पर रहे।चित्रकला प्रतियोगिता में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पडवा की पूनम प्रथम, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन की आराध्या द्वितीय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाली की रानी तृतीय स्थान पर रहीं।छूकर पहचानो प्रतियोगिता में प्रथम कंपोजिट उच्च विद्यालय डुलावन,बार की गायत्री कुशवाहा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली की प्रियांशी प्रथम,पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पडवा के साहिल,आस्था द्वितीय एवं शिवम्,सूरज तृतीय स्थान पर रहे।अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आयोजन की जानकारी देते हुए समन्वयक सुजीत कुमार मोर्या ने बताया कि जिला स्तरीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जनपद के विकासखंडों से आये हुए प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस दौरान मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चे सामान्य बच्चों से कम नहीं है। उन्हें ईश्वर के द्वारा दी गई प्रतिभा विशिष्ट पहचान होती है। शिक्षकों को ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक बधाई के पात्र हैं जो इन दिव्यांग बच्चों को अध्यापन कराकर ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पेशल एजुकेटर शिवकुमार मौर्य, ज्ञानेश तिवारी,पुनीत कुमार,अभयराज सेन,रवि भास्कर,प्रतीक दीक्षित,हरिओम,सुधा सिंह, शशिकला,अल्पना,,हेमंत भोड़ेले,धर्मेंद्र सोनी, पुष्पेंद्र जैन,संतोष कुमार,समता सोनी,प्रीति पटेल,सुनीता गुर्जर, ममता कबीरपंथी, कुसुमलता पुलैया के अलावा बच्चों के अभिभाभक मौजूद रहे।समेकित शिक्षा के अन्तर्गत योजनाओं की जानकारी एवं कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजूकेटर ज्ञानेश तिवारी ने किया।कार्यक्रम के समापन पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुजीत कुमार मौर्य ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular