Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसफल और उद्यमी महिलाओं के सम्मान में हुआ विशेष कार्यक्रम

सफल और उद्यमी महिलाओं के सम्मान में हुआ विशेष कार्यक्रम

अमेठी में महिलाओं को सम्मानित करते हुए खंड विकास अधिकारी

गौरीगंज में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल

ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन के क्रम में गुरुवार को जिले के सभी विकास खंडों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं,बी सी सखी, विद्युत सखी, मनरेगा की महिला मेट, रानी मिस्त्री और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की महिला लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। पिछले दस सालों में ग्रामीण महिलाएं लखपति बनी है, कोई भी काम करने वाली महिला बेरोजगार नहीं है। सरकार चाहती है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन परिवार और समाज को दिशा दें,यह काम धरातल पर नजर आ रहा है।

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के निदेशक ऐश्वर्य यादव और जिला उपायुक्त प्रवीणा शुक्ल ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी। भेंटुआ विकास खंड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा बाजपेई और निमिषा त्रिपाठी ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया। खंड विकास अधिकारी छत्रपाल सिंह मौजूद रहे। अमेठी में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, भादर में खंड विकास अधिकारी रतन सिंह, संग्रामपुर में खंड विकास अधिकारी शिव पूजन भारती ने महिलाओं को सम्मानित किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति
गठित स्वयं सहायता समूह -10200
रोजगार से जुड़े समूहों की संख्या -479
सी एम युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत ऋण की स्वीकृति प्राप्त समूहों की संख्या -आठ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular