Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चला विशेष प्रवर्तन व जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चला विशेष प्रवर्तन व जागरूकता अभियान

अलीगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को “जीरो फैटेलिटी माह” के रूप में मनाया जा रहा है। बुधवार को जिले में गलत नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहनों और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यात्रीकर अधिकारी डॉ. ज्योति मिश्रा द्वारा अकराबाद थाना क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित 03 ऑटो रिक्शा बंद कराए गए। इसके अतिरिक्त अकराबाद टोल प्लाजा एवं पिलखना थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग के साथ जागरूकता की कार्यवाही भी की गई।

जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अभियान के अंतर्गत हेलमेट न पहनने के 36, सीटबेल्ट न लगाने के 11, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 6, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के 26 तथा नो-पार्किंग के 5 मामलों में चालान किए गए।

इस प्रकार कुल 87 वाहनों के विरुद्ध चालान व बंद की कार्यवाही की गई। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चालकों को रात्रि में हेडलाइट के हाई बीम एवं लो बीम के समुचित प्रयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।

इसके साथ ही जीएचएस स्कूल, खुर्द खेड़ा में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। आम जनमानस एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पैम्फलेट वितरित कर नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular