Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeसपा कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में किया कलेक्ट्रेट पर...

सपा कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में किया कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व महासचिव राम गोपाल यादव समेत सांसद रामलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा की लगातार अभद्र टिप्पणी व संगठन के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के अगुवाई में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन् किया। इस दौरान सरकारों के खिलाफ जमकर नारे-बाजे भी हुई। कार्यक्रम में राज्यपाल के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगों के समाधान का ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्या को सौंपा।

सपाई दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के इसारे पर बिना नोटिस के ईडी द्वारा गिरफ्तारी की गयी है। सरकार में बैठे लोग पीडीए के बढ़ते जनाधार को देखकर घबरा गये है। इसी कारण वह सपा के बड़े नेताओं को गलत तरीके से गिरफ्तार कराकर बदनाम करने पर तुले है। इससे सपाई कार्यकर्ता अब डरेंगे नहीं। सपा का दूसरा नाम संघर्ष है। उन्होंने कहा कि जनता ध्यान महंगाई एवं भ्रष्टाचार से हटाने के लिए कभी हिंदू मुस्लिम करती है तो कभी सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के घर ईडी एवं सीबीआई भेज देती है। करणी सेना के लोग सरेशाम सीएम के सह पर असलहा लेकर सांसद रामलाल सुमन के घर पर हमला बोले दिए इसे रोक पाने पुलिस नाकाम रही है। उल्टे उनके ऊपर कार्रवाई न कराकर सपा के राष्ट्रीय नेताओं करणी सेना के लोगों से अभद्र टिप्पणी दिला रहे है। बांसी में एक निजी विद्यालय को शिक्षा माफिया के इसारे पर बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं फर्जी बिल भेजकर परेशान किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव अजय चौधरी, बेचई यादव व राम मलिन भारती, मोनू दूबे, मो. जमील सिद्दीकी, इंद्रासना त्रिपाठी, मो. इद्रीश उर्फ पटवारी राइनी, कमरुज्मा खान, राम सेवक लोधी, प्रदीप पथर कट्ट, जोखन चौधरी, हरि नारायण यादव, विजय चौधरी, मुरली मिश्र, अजय यादव, अनीता द्विवेदी, सुनीता गोस्वामी, रिंधू पासवान, खुर्शीद अहमद, सागर पाठक, रामू यादव, चंद्रभान पहलवान, अभिषेक त्रिपाठी, चंद्रहास यादव, विजय चौधरी, शकील शाह, हारुन, विष्णु उमर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रांतीय नेता शैलेंद्र शर्मा ने सीएम का पुतला भी फूका। जिसे सादे वर्दी में मौजूद पुलिस जवानों ने बुझा भी दिया। प्रदर्शन के दौरान सपाई कार्यकर्ता एवं पुलिस के बीच जोर अजमाइस भी देखी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular