Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया गया कि लापरवाह थानाध्यक्ष ढेबरुआ को तत्काल निलंबित किया जाए तथा जांच कर छूटे हुए अभिव्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के थाना ढेबरुआ ग्राम ताल कुंडा टोला केवटालिया की निवासिनी श्रीमती कृष्णावती पत्नी लालजी चौहान को गांव के मनबढ़ दबंगों ने पीट पीट कर प्राण घातक हमला किया था, मरणासन्न हालत में उसके परिजन ढेबरुवा थाने पर लेकर गए और एफ आई आर लिखने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, परंतु पुलिस ने पीड़िता के परिजनों का मुकदमा दर्ज नहीं किया और कहा कि पहले जाओ इलाज कराओ और घायल महिला का मेडिकल भी नहीं कराया। परिवार के लोग घायल को लेकर बढ़नी सीएचसी हॉस्पिटल गए डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर कहां की यह तो पुलिस केस है और उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।

गंभीर चोट के कारण उसकी 2 दिन बाद मृत्यु हो गई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एनसीआर दर्ज किया और उसमें प्रमुख अभियुक्तों का बचाव किया यह पूरी घटना स्थानीय थाना प्रभारी की लापरवाही तथा अभियुक्त से मिली भगत के कारण हुआ। पुलिस ने प्रमुख अभिव्यक्तियों का नाम एफ आई आर में नहीं लिखा।
इस दौरान पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी, उग्रसेन प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता/ जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी सहित सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular