Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपाईयों ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में किया...

सपाईयों ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

तहसील परिसर में नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा

महोबा। समाजवादी व्यापार सभा ने सीतापुर में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल के दादा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद रहे जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल उर्फ जगन बाबू की प्रतिमा को 27 अक्टूबर को सीतापुर के बिसवां चौराहे से जिला प्रशासन द्वारा हटाया गया था। संगठन ने इस कार्रवाई को सरकार के इशारे पर राजनीतिक द्वेष और वैश्य समाज के प्रति दुर्भावना से प्रेरित बताया है।

समाजवादी व्यापार सभा ने इसे देश की स्वतंत्रता और व्यापारी समाज के महापुरुषों का अपमान करार दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि जगन बाबू ने आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया था। उनकी प्रतिमा को हटाया जाना वैश्य समाज के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular