Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaव्यापारियों के दुकान बंदी का सपा ने किया समर्थन

व्यापारियों के दुकान बंदी का सपा ने किया समर्थन

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या ।आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर एक बैठक कर उजड़ रहे व्यापारियों की बंदी का पूर्ण समर्थन किया, बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर मिशन ने किया बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी व्यापारियों के साथ है और हम मांग करते हैं की व्यापारियों को स्थापित करने के बाद ही विस्थापित किया जाए , महानगर अध्यक्ष कहा की व्यापारियों के हित के लिए पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है तथा व्यापारियों ने जो मांग पत्र जिला प्रशासन को दिया है उस मांग पत्र पर उचित विचार किया जाय महानगर अध्यक्ष ने कहा की मुख्यमंत्री लगातार अयोध्या आ रहें है लेकिन व्यापारियों से कोई वार्ता नहीं कर रहे। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा की जो व्यापारी अपनी आवाज़ उठाना चाहता है उसे हाउस अरेस्ट कर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोक दिया जाता है व्यापारी नेता नंदू गुप्ता, शक्ति जयसवाल को हाउस अरेस्ट कर दिया गया जिसकी समाजवादी पार्टी निंदा करती है अगर व्यापारी अपनी बात मुख्यमंत्री से नहीं करेगा तो आखिर कहां अपनी बात रखेगा मेरी प्रशासन से मांग है कि व्यापारियों की बातों को सुना जाए और उसका जल्द से जल्द निदान किया जाए। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महानगर महासचिव हामिद जाफर मिसम, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, बब्बन प्रधान, जगन्नाथ यादव, अंजनी पांडे, शादमान खान,अकीब खान, शाहबाज लकी, राशिद सलीम घोसी, आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular