Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इटवा सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के पार्टी पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में होने वाली कठिनाईयों के समाधान की मांग किया।
बुधवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अध्यक्ष बबलू खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जनहित की समस्या जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी और महीनों तक चक्कर काटने के बाद भी क्षेत्र की जनता को परेशान होना पड़ता है। जिसके समाधान के लिए उप जिलाधिकारी कुणाल को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग किया।
जनता को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन दौड़ना न पड़ें। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त कक्ष और कर्मचारी की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर अब्दुल लतीफ, बबलू पाठक, नूर आलम, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, धु्रव पाठक, शिवपाल वरुण, प्रेम मौर्या, शाहिद हुसैन, अमरुल्लाह, रमापति पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular