Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसोनभद्र में भाजपा के पूर्व सांसद के घर पहुँचे सपा प्रदेश अध्यक्ष,...

सोनभद्र में भाजपा के पूर्व सांसद के घर पहुँचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, अटकलें तेज

SP state president reaches former BJP MP's house in Sonbhadra, speculation intensifies

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र (Sonbhadra) यूपी के सोनभद्र में अगस्त क्रांति दिवस पर जिले की राजनीति में एक नई क्रांति की अटकलें उस समय तेज हो गयी, जब सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अचानक भाजपा के पूर्व सांसद के आवास पर पहुँच गए। अचानक भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार के घर सपा प्रदेश अध्यक्ष का पहुंचना और चाय पर चर्चा ने जिले की राजनीति गर्म कर दी है । रविवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद सोमवार की सुबह आदिवासी सम्मेलन में जाने के पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की गाड़ी जैसे ही पूर्व भाजपा सांसद छोटे लाल खरवार के घर रुकी तो आसपास के लोग भी अचम्भित रह गए। प्रदेश अध्यक्ष के पहुचने की चर्चा कुछ ही देर में पूरे जिले में फैल गयी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष सपा नरेश उत्तम पटेल से पूर्व सांसद की किन बातों पर चर्चा हुई इसकी जानकारी नही हो सकी। लेकिन पूर्व सांसद के घर चाय नास्ते की फोटो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गयी।
माना जाता है कि चुनावी वर्ष में इस तरह का दौरा और दृश्य अक्सर देखने को मिलता रहता है और इस प्रकार की चाय पर मुलाकातों के बाद कई बार चुनाव परिणाम भी बदलते देखा गया है। अब यह तो समय ही बताएगा कि पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार से सपा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ मिलना जिले की राजनीति में आने वाले समय मे क्या गुल खिलायेगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व भाजपा सांसद ने खड़े होकर तस्वीरें भी खिंचवाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular