Sunday, March 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya गरीब बुजुर्ग महिलाओं में मच्छरदानी बांटकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का...

 गरीब बुजुर्ग महिलाओं में मच्छरदानी बांटकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

 

अवधनामा संवाददाता

बीकापुर-अयोध्या। गरीब बुजुर्ग महिलाओं में मच्छरदानी बांटकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने ग्रामीण महिलाओं के बीच मनाया धूमधाम से जन्मदिन। लड्डू खिलाकर आदरणीय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश  के दीर्घायु के लिए माताओं बहनों तथा बच्चों से मां का आशीर्वाद।।
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पीपरी जलालपुर टोल प्लाजा के पास निषाद बस्ती में पंडित समरजीत ने पहुंच कर ग्रामीण महिलाओं तथा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया तथा असहाय बुजुर्ग माताओं को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए किया मच्छरदानी का वितरण।
पंडित समरजीत ने कहा- हम सब के नायक, गरीबों के मसीहा, आदरणीय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया ने हम सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि जहां कहीं भी गरीबों के ऊपर अत्याचार हो रहा हो वहां सदैव आवाज उठाते रहना, गुंडों माफियाओं तथा अत्याचार वह बलात्कारियों से समाज को न्याय दिलाने के लिए सदैव संघर्ष करते रहना।
आइए आज हम सभी कार्यकर्ता सपा मुखिया के जन्मदिन पर यह शपथ लेते हैं कि समाज में जहां कहीं भी अत्याचार होगा वहां हम लोग न्याय के लिए संघर्ष करने का काम करेंगे और समाजवादी पार्टी को उच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए जमीन पर रेंग रेंग कर समाजवादी नीतियों तथा विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।।कार्यक्रम में रिमझिम देवी, फूल कला, कुसुम लता, नीलम देवी, कुमकुम देवी, रागिया देवी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular