Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसपा नेता पंडित समरजीत ने रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों से भीख...

सपा नेता पंडित समरजीत ने रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों से भीख मांग कर जताया विरोध

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। सरकार द्वारा रोडवेज बसों का किराया बढ़ोतरी को लेकर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने रोडवेज बस स्टैंड सिविल लाइन पर यात्रियों से भीख मांग कर जताया विरोध।
पंडित समरजीत ने कहांआज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों का 25 प्रतिशत मूल्यवृद्धि बढ़ा कार सफर कर रहे गरीबों के ऊपर सरकार ने महंगाई का हथोड़ा चलाया है।भाजपा सरकार में चारों तरफ मूल्य वृद्धि की आंधी आई हुई है जिसमें गरीब और आम जनता को महंगाई की आंधी ने तबाही के कगार पर पहुंच गया है। और जैसे-जैसे जनता महंगाई से चिल्लाती है वैसे वैसे सरकार का बार-बार महंगाई का हथोड़ा जनता पर पड़ता जा रहा है और सरकार एसी में बैठ कर गरीब जनता को महंगाई की चक्की में पीसती जा रही है चली जा रही है।और रोडवेज बसों का भाड़ा बढ़ते ही प्राइवेट सवारी गाड़ियों मैं सफर कर रहे लोगों से मनमानी किराया लिया जा रहा है। जिससे सरकार किराया नियंत्रण करने में विफल हो गई है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular