Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूरिया, डीएपी खाद की किल्लत को लेकर सपा नेता

यूरिया, डीएपी खाद की किल्लत को लेकर सपा नेता

कमाल खान ने ज्वाइंट डायरेक्टर को दिया ज्ञापन

बांसी सिद्धार्थनगर। जनपद में किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश आदि खादों की किल्लत एवं कालाबाजारी को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता कमाल अहमद खान ने कृषि विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर आशुतोष कुमार मिश्रा को मिलकर ज्ञापन दिया।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सिद्धार्थ नगर जनपद पिछड़े जनपद की श्रेणी में आता है। यहां किसानों को समय से एवं उचित रेट पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिसके कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही समय से खाद न मिलने के कारण फसलों का नष्ट होना तय है।

जनपद की सीमा नेपाल बार्डर से सटे होने के कारण यहां खाद की तस्करी भी खुलेआम हो रही है। जहां किसानों को समय से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, वहीं तस्कर खाद को बॉर्डर पार करके मालामाल हो रहे हैं। इससे किसानों को समय से खाद की पूर्ति नहीं हो पा रही है। यह किसानों के लिए बड़ी संकट का कारण बना हुआ है।

अतः आपसे गुजारिश है कि जनपद में खाद की भीषण समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी को निर्देशित करें कि किसानों को समय से एवं उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराए। ताकि किसानों को अपनी फसलों में डालने के लिए समय से खाद उपलब्ध हो सके । जिससे किसानों को इसका लाभ मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular