बांसी सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनोहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गौतम (33) की शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में लोहे की राड से पीट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
घटना की जानकारी लगते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सदस्य कमाल अहमद खान रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
सपा नेता ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी हालत में उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सपा नेता ने पीड़ित परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुःखद और निंदनीय है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके लिए वे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। साथ ही पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजे की मांग किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।





