Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

शहर में पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक द्वारा थाना कोतवाली सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। थाना कार्यालय/महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को चेक कर व्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देश दिये गये। मुकदमों से संबंधित मालो का विधिक निस्तारण एवं सही रख-रखाव,शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देंशित किया गया कि प्रतिदिन थाने पर आने वाले फरियादियों की शत-प्रतिशत जन सुनवाई कर उनकी समस्याओं का विधिक निस्तारण किया जाये एवं थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम और जमीनी संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के सहयोग से  गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देंशित किया गया। एसपी ने थाना क्षेत्र में प्रमुख भीड़-भाड़ वाले चौराहों, सराफा बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि पर पिकेट लगाने व पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये गये। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देंशित किया गया कि यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराना सुनिश्चित करें एवं चेकिंग के दौरान बिना हेल्मेट, शराब पीकर, फर्राटे भरने वाले आदि वाहन चालको की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular